देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 31 लाख के पार, 57 हजार 691 की मौत
India @ देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 31 लाख के पार हो गया। पिछले 24 घंटे में 61 हजार 602 नए मरीज मिले। अब तक 31 लाख 5 हजार 38 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। राहत की बात है कि इनमें 23 लाख 36 हजार 763 लोग ठीक भी हो चुके हैं। रविवार को 56 हजार 863 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, 57 हजार 691 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 7 लाख 10 हजार 31 मरीजों का इलाज चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी रेट 75% के करीब पहुंच गया है। मंत्रालय ने बताया कि देश में अब हर रोज 50 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं।
इस बीच, एक दिन में ही टेस्टिंग की संख्या में करीब दो लाख की गिरावट दर्ज की गई है। देश में 21 अगस्त को 10 लाख 23 हजार से ज्यादा लोगों की जांच हुई थी। यह एक दिन में रिकॉर्ड टेस्टिंग की संख्या थी। जो 22 अगस्त को घटकर 8 लाख 1 हजार 147 पर पहुंच गई। आईसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक देश में 3 करोड़ 52 लाख 92 हजार 220 लोगों की जांच हो चुकी है।
केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में अब हालात काबू में है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी के सहयोग से दिल्ली में अब हालात काफी हद तक काबू में है। जिस तरह से दिल्ली ने संक्रमण से लड़ाई लड़ा, यह पूरी दुनिया में चर्चा का विषय है। दिल्ली में संक्रमण को रोकने के लिए केवल एक बार ही लॉकडाउन लगाया गया था और अनलॉक होने के बाद से लगातार हालात सामान्य करने में जुटे हैं।
English
French
German
Italian