Featured Video Play Icon

शिप्रा नदी का रौद रूप देखने के लिए लाॅकडाउन में भी पहुंचे लोग

Mahidpur @ महिदपुर क्षैत्र में दुसरे दिन भी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में शिप्रा नदी और नाले सभी उफान पर है। सेमलिया रोड स्थित नाले की पुलिया से करीब 10 फीट उपर बाढ का पानी बह रहा है। जिसके कारण आवागमन पुरी तरह से बंद हो गया है। प्रशासन ने वहां से गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नाले के समीप ही बेरिकेडिंग कर दो पुलिस जवान भी तैनात किए गए है। ताकि कोई भी वाहन चालक पानी उतरने तक वहां से नहीं निकले। जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तहसील के विभिन्न गांवों में बने स्टापडेम भी पुरी तरह से भर गए है। स्टापडेम के उपर से बारिश का पानी बह रहा है।

No Comments

Leave A Comment