अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर आई मुस्कान
Mahidpur Road @ महिदपुर रोड और आस पास के गांव के क्षेत्र में कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश के बूंदों से तृप्त हुई धरती से किसानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है। गत दिनों से आसमान की ओर ताकती उदास निगाहों में अचानक चमक आ गई है थके.हारे शरीर में अजीब सी हरकतें होने लगी थी। कभी फसल नष्ट होने का दर्द तो कभी पानी की कमी से लहलहाती फसल के मुरझाने का गम तो कभी उत्पाद का उचित मूल्य नहीं मिलने की वेदना काफूर हो चुका है आसमान से बूंदें गिरी तो अन्नदाता के चहरे खिलखिलाने लगे । दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से किसानो को बडी राहत मिली है। बोनी के समय हुई अच्छी बारिश के डेढ माह तक अच्छी बारिश नही होने से किसानो के चेहरे पर उदासी छायी हुई थी । कि आगामी रबी की फसल अच्छी नही हो पायेगी किन्तु अभी दो दिन से लगातार बारिश के चलते किसानो के चेहरे पूनः खिलखिला उठे ।
English
French
German
Italian