Featured Video Play Icon

कोरोना संक्रमण फैलने के बाद गांव में मचा हडकंप, अब नियमों का पालन करने लगे ग्रामीण

Yogendra singh shakya @ mahidpur road
महिदपुर तहसील के ग्राम पंचायत महिदपुर रोड में भी अब कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। नायब तहसीलदार पुलकित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि महिदपुर रोड के पोस्ट आफिस मार्ग पर रहने वाले एक परिवार के दो लोग कोरोना संक्रमित मिले है। रिपोर्ट आने के बाद दोनों मरीजों को उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए भेजा गया है। वहीं कोरोना संक्रमित मरीज के घर को कंटैनमेंट एरिया घोषित किया गया। वहां एक अस्थाई पुलिस चैकिंग पांईट लगाया गया है। साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे है।

No Comments

Leave A Comment