देश में ठीक होने वाले मरीज 8 लाख से ज्यादा; अब तक 12.86 लाख केस
India @ देश में कोरोना मरीजों की संख्या 12 लाख 86 हजार 314 हो चुकी है। इस बीच राहत की बात है कि ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 8 लाख के पार हो गया। अब तक 8 लाख 15 हजार 969 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि 4 लाख 38 हजार 708 लोगों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
इस बीच, बुरी खबर है कि संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा गुरुवार को 30 हजार के पार हो गया। 11 मार्च को देश में कोरोना से पहली मौत हुई थी। इसके 135 दिन के अंदर 30 हजार लोगों ने जान गंवा दी। अब तक 30 हजार 635 मौतें हो चुकी हैं। अब भारत दुनिया का 7वां देश हो गया है जहां सबसे ज्यादा जानें गई हैं। आंकड़ों को देखें तो भारत में हर 10 लाख की आबादी में 22 लोगों की जान जा रही है।
कोविड वेस्ट मटेरियल नष्ट करने की नई गाइडलाइन
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने कोविड-19 के इलाज में प्रयोग होने वाले फेस मास्क, ग्लव्स, पीपीई किट व अन्य वेस्ट मटेरियल को नष्ट करने की नई गाइडलाइन्स जारी की है। विशेषज्ञों के अनुसार, हर दिन हर राज्य से औसतन 2 से 3 टन कोविड वेस्ट निकल रहा है। इसका निस्तारण सही तरीके से करना जरूरी है। गाइडलाइन के मुताबिक कोविड-19 में प्रयोग होने वाले सभी मास्क, ग्लव्स, पीपीई किट व अन्य वेस्ट मटेरियल को काटकर 72 घंटे किसी पेपर में लपेटना होगा। इसके बाद उसे डिस्पोज करना होगा।
English
French
German
Italian