भजन संध्या के साथ हुआ सुंदरकांड का पाठ: ग्राम सगवाली
Mahdipur Road @ महिदपुर रोड के समीप ग्राम सागवाली में हनुमान झंडा समिति के द्वारा श्री हनुमान मंदिर परिसर में हरियाली अमावस्या के उपलक्ष में सुंदरकांड पाठ और भंजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन संध्या पर श्रद्धालु जमकर झूमे। सुंदरकांड में गांव के हनुमान भक्तजनों ने अनेक प्रकार की कलाएं करके नृत्य के साथ भजनों का भी आनंद लिया भजन संध्या में श्रद्धालु जमकर झूमे तथा फूलों की वर्षा की गई। साथ ही ग्रामवासिंयों ने उज्जैन से पधारी हनुमान भजन मडली की अमृतमय वाणी से सुन्दरकांड व कीर्तन का रसपान किया । कार्यक्रम में हनुमान झण्डा समिति , हनुमान भक्तजन तथा गा्रमवासी मौजूद थैं कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।
English
French
German
Italian