परम्परा का पालन करने के लिए महिदपुर रोड में निकली कावड यात्रा
Yogendra Singh Shakya @ mahidpur road
महिदपुर तहसील के ग्राम पंचायत महिदपुर रोड में आज मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतापसिंह गुर के नेतृत्व में एक कावड़ यात्रा निकाली गई। यह कावड़ यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई निकली। जगह-जगह धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं द्वारा कावड़ यात्रा का स्वागत भी किया गया। हालाकि प्रशासन द्वारा उज्जैन जिले में कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन परम्परा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से अनुमति लेकर सिर्फ 21 लोग ही इस कावड़ यात्रा में शामिल हुए।
English
French
German
Italian



