ग्राम भारती शिक्षा समिति उज्जैन के तराना तहसील के प्रधानाचार्य बैठक
Tarana @ ग्राम भारती शिक्षा समिति उज्जैन के तराना तहसील के प्रधानाचार्य की बैठक आफलाइन सोशल डिस्टेंस के साथ आज दिनांक 16/07/2020 वार गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाईस्कूल तराना में सम्पन हुई .बैठक में ग्राम भारती शिक्षा समिति उज्जैन के जिला सचिव श्री कैलाश जी बैडा ग्राम भारती शिक्षा समिति उज्जैन के जिला प्रमुख श्री हुकुम सिंह जी गौड़ तहसील प्रमुख श्री हेमराज जी पाटीदार जिला विषय प्रशिक्षण प्रमुख व रुपाखेडी संकुल प्राचार्य प्रमुख श्री दिनेश जी देवडा , नांदेड़द्ध कनासिया संकुल प्रमुख श्री दिलीप जी चावड़ा उपस्थित थे अतिथियो द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम मां सरस्वती प्रणवाक्षर ऊं मां भारती का पूजन कर दीप प्रज्जलित करके किया अतिथि स्वागत सरस्वती शिशु मंदिर झीतरखेडी के प्रधानाचार्य श्री मुकेश जी पाण्डे व कनार्दी के प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी चावड़ा ने किया इसके पश्चात जिला प्रमुख व तहसील प्रमुख ने उपस्थित सभीए प्रधानाचार्य बन्धुओं से निम्न विषयों पर चर्चा की व जानकारी प्राप्त की
प्रांतीय योजनानुसार पांच करणीय कार्य करने पर विचार
वार्षिक लेखा बंदी, नवीन सत्र में अपना घर अपना विधालय कक्षाओं का संचालन करना
छात्र संख्या वृद्धि नवीन प्रवेश करने पर विचार
गतसत्र की बकाया राशि वसूली करने पर विचार
सभी आचार्य परिवार को एक चेक से भुगतान करने पर विचार
सभी खाते योजना से हो
सभी आचार्य परिवार की भविष्य निधि योजना से खाते में जमा करने पर विचार
विधालय की आर्थिक स्थिति सुधारने पर चर्चा बकाया जिलाशं समय पर जमा करना
आदी विषयों पर चर्चा की गई
अतः जिला सचिव आदरणीय भाई साहब श्री कैलाश जी बैडा का आशीर्वाद मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उक्त जानकारी प्रकाश पाटीदार तराना ने दी ।
English
French
German
Italian