महिदपुर पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी
Mahidpur: उज्जैन रेंज डीआईजी मनीष कपूरिया आज जिले के महिदपुर पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। डीआईजी कपूरिया ने महिदपुर पुलिस थाने का विस्तृत रूप से निरीक्षण किया। डीआईजी ने थाने का रिकार्ड, मालखाना, आम्र्स एल्यवेशन चेक किए। साथ ही सीसीटीएनएस और केस डायरी का भी जायजा लिया। डीआईजी ने बताया कि कुछ कमिया मिली है जिसे दुरूस्त करने के दिशा निर्देश दिए गए है। इतना ही नहीं पुलिस विभाग के पास आवास की कमी होने के कारण प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। साथ ही पुलिस थाने की बाउड्रीवाल बनाए जाने का बात भी कही। डीआईजी कपूरिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान महिदपुर की स्थिति भी गंभीर बनी थी। लेकिन जनता का भरपूर सहयोग मिला। लाॅकडाउन में सभी वर्गो ने सहयोग दिया। इसी के कारण महिदपुर को कोरोना से दूर रख सकें है। इस दौरान महिदपुर पुलिस स्टाॅफ ने भी उत्कृष्ट काम किया है। ऐसे में डीआईजी के अलावा एसपी मनोज कुमार सिंह, एएसपी अमरेन्द्रसिंह, एसडीओपी यूके दीक्षित, थान प्रभारी शंकरसिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
English
French
German
Italian



