शिवराज एक-दो दिन बाद जा सकते हैं दिल्ली, तोमर-थावर से चर्चा के बाद नड्‌डा से मिलेंगे

bhopal @ प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की व्यस्तता के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब एक-दो दिन बाद दिल्ली जाएंगे। उनसे मुलाकात के पहले प्रदेश नेतृत्व की दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और थावरचंद गेहलोत के साथ कैलाश विजयवर्गीय से बात होगी। इसके बाद नड्डा नामों को अंतिम रूप देंगे।

इससे पहले बुधवार को शिवराज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के बीच पौन घंटे तक इसी मसले पर बात हुई। सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में नामों को लेकर प्रदेश स्तर पर मशक्कत तकरीबन पूरी हो गई है

No Comments

Leave A Comment