Featured Video Play Icon

एसपी मनोज सिंह पहुंचे महिदपुर, बोले जल्द होगा अंजन हत्याकांड का खुलासा

RAJ KACHWAY @ MAHIDPUR
पुलिस अधिक्षक मनोज कुमार सिंह आज अचानक महिदपुर पहुंच गए। एसपी ने महिदपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता देवेश उर्फ अंजन भाटिया हत्याकांड के मामले में जानकारी देते हुए बताया कि यह मर्डर पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण है। अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक अमरेन्द्र सिंह ने दिशा-निर्देश में गठित टीम पर हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए मेहनत कर रही है। इस हत्याकांड में अलग अलग एंगल सामने आए है। ऐसे में हम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुख्ता सबूत जुटाने का प्रयास कर रहे है। पुलिस द्वारा जल्द ही इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

इससे पहले रेस्ट हाउस पर एसपी मनोज कुमार सिंह ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम और शहर में बढते अपराध के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थाई वारंटी, फरार आरोपियों को पकडने की कार्यवाही की जाए। साथ ही हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की कुंडली तैयार की जाए। ताकि उन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा सकें। रेस्ट हाउस पर एसपी के अलावा एसडीओपी उपेन्द्र कुमार दीक्षित, थाना प्रभारी शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी गण मौंजूद रहे।

No Comments

Leave A Comment