नागदा में मिला 30 साल का युवक कोरोना पाॅजीटिव, उज्जैन किया जाएगा रैफर
Ashish bhatiya @ nagda
नागदा: कोरोना संक्रमण से मुक्त नागदा शहर में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅक्टर महावीर खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज नागदा शहर के विद्या नगर में रहने वाले 30 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजीटीव आई है। जिले के ग्रामीण क्षैत्रों में कोरोना खत्म हो जाने के बाद वापस लौटने का यह पहला मामला है। युवक की रिपोर्ट आने के बाद नागदा का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। डाॅ कमल सोलंकी ने बताया कि कोरोना पाॅजीटीव मरीज मिलने के बाद नागदा का विद्या नगर कंटैनमेंट एरिया बनाया जाएगा। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी जल्द ही आदेश जारी करेंगे। वहीं उज्जैन से एंबुलैंस आने के बाद कोरोना पाॅजीटिव व्यक्ति को जिले के कोविड अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए रैफर कर दिया जाएगा।
English
French
German
Italian