महिदपुर में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, आसान और प्रणायम का किया अभ्यास
RAJ KACHWAY @ MAHIDPUR
आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार इंटरनेशनल नेचरोपैथी आगनाईजेशन के तत्वावधान में महिदपुर शहर के बारा पत्थर स्थित भाटी दिव्य योग प्रशिक्षण एवं प्रेक्षाध्यान केन्द्र पर विश्व योग दिवस मनाया गया। जिला योग प्रशिक्षक सुरेशसिंह भाटी ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सभी को योग का प्रशिक्षण दिया। श्री भाटी ने बताया कि पूरे विश्व में योग से ही भारत पहचान बनी है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ये दिन एकजुटता का दिन है। ये विश्व बंधुत्व के संदेश का दिन है। जो हमें जोड़े, साथ लाये वही तो योग है। भाटी ने बताया कि कोरोना के इस संकट के दौरान दुनिया भर के लोगों का योग के प्रति समर्पण ही दिखाता है कि योग के प्रति उनका उत्साह कितना बढ़ गया है। इनता ही नहीं योग से कोरोना को भी हराया जा सकता है। इस अवसर पर राधेश्याम कुमावत, राजेन्द्र बुरड, मनोज मोडक, बाबुलाल परमार, ताराचंद परिहार, राकेश सोगानी, महेश रावल, शिव ठाकुर आदि ने योगासन और प्रणायाम किए।
English
French
German
Italian



