Featured Video Play Icon

कच्चे मकान की दीवार गिरने से दबी महिलाएं, हो सकता था बडा हादसा

Mahidpur @ महिदपुर में आज शाम भोई बाखल क्षैत्र में एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक बच्ची सहित 4 महिलाएं घायल हो गई। वहीं बुजुर्ग महिला को गंभीर चोट आने से उन्हें उज्जैन जिला चिकित्सालय रैफर किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5 बजे महिदपुर शहर के भोई बाखल मोहल्ले में रहने वाली 70 वर्षीय लक्षी बाई के कच्चे मकान की दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने के साथ ही घर की छत भी धंस गई। हादसे में घर में मौजुद लक्षीबाई, उनकी बेटी मुन्नीबाई, पौती रीनाबाई और 2 वर्षीय बच्ची देवांशी घर में दब गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के रहवासियों ने घायलों को घर से बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद गंभीर घायल लक्षी बाई को जिला चिकित्सालय उज्जैन रैफर कर दिया गया है।

No Comments

Leave A Comment