शिवराज सिंह ने कहा- कोरोना के कारण अब जुलाई में भी नहीं खुलेंगे स्कूल, पहले 30 जून तक बंद किए गए थे शिक्षण संस्थान

MP @ मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जुलाई में भी स्कूल बंद ही रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को स्व सहायता समूह से बातचीत के दौरान यह बात कही। इसके बाद तय हो गया है कि अब मध्यप्रदेश में जुलाई में स्कूल नहीं खुलने वाले हैं। इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग 30 जून तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ शैक्षणिक संस्थाओं में छुटि्टयां घोषित कर चुका था। इसमें छात्रों के साथ ही शिक्षकों को भी स्कूल से अवकाश दिया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना को देखते हुए अभी के हालात ठीक नहीं हैं। ऐसे में बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जा सकता है। अब जुलाई में भी स्कूल नहीं खुलेंगे, लेकिन जून के अंत में इसको लेकर एक बैठक होगी। उसके बाद ही आगे के फैसले किए जाएंगे। मैं इतना कह सकता हूं कि जुलाई में स्कूल बंद ही रहेंगे।

मध्यप्रदेश स्कूल विभाग ने 4 मार्च को शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए सभी शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित किए थे। इसके बाद कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए 23 अप्रैल को नया आदेश जारी किया गया। इसमें प्रदेश के सभी शासकीय और प्राइवेट स्कूलों और शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रों और शिक्षकों के लिए 7 जून तक अवकाश घोषित कर दिया गया था। बाद में कोरोना को लेकर सचिव, गृह विभाग, भारत सरकार ने 30 मई को नए दिशा-र्देश जारी किए थे। उसके बाद राज्य सरकार के आदेश पर विभाग ने 30 जून छुट्‌टी घोषित कर दी थी।

No Comments

Leave A Comment