कोरोना वायरस और लाॅक डाउन की सख्ती के बीच घर लौटा परिवार
MADHIDPUR ROAD @ लाॅक डाउन की सख्ती के बावजूद मंगलवार को इंदौर से एक परिवार के 5 लोग महिदपुर रोड पहुंचे। जिसके बाद महिदपुर रोड टीआई संजय कोच्छा को इसकी जानकारी लगी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और फिर डाॅक्टर अमित वर्मा के साथ पहुंचकर सभी लोगों की जांच की। हालाकि किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। बावजूद इसके पुरे परिवार को होम आईसोलेट कर दिया गया है। साथ ही उनके घर पर नोटिस भी चिपकाया गया है।
English
French
German
Italian



