देश में कोरोना से मौतों के मामलों में MP तीसरे नंबर पर पहुंचा, 50 का आंकडा हुआ पार
MP @ मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। यह संख्या 731 पर पहुंच गई है। वहीं, राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 50 तक पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा 35 मौतें इंदौर से हैं। इनके अलावा, भोपाल में चार, उज्जैन में 6, खरगोन में 3, छिंदवाड़ा और देवास में एक-एक मरीज की जान गई। मध्यप्रदेश देश में ऐसा दूसरा राज्य बन गया है। जहां मौत का आंकड़ा 50 के पार चला गया है। महाराष्ट्र में 160 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें भी सिर्फ मुंबई में ही 100 लोगों की जान गई।
MP में स्वास्थ्य आयुक्त फैज अहमद किदवई ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1171 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 127 नए पॉजिटिव हैं। इंदौर 98, भोपाल 20, उज्जैन 2, बड़वानी 2, जबलपुर, श्योपुर, मंदसौर और रतलाम, टीकमगढ़ में एक-एक केस मिला। टीकमगढ़ में यह पहला केस है। 24 जिलों में 278 कैंटोनमेंट एरिया बनाए गए हैं।
इंदौर में अब तक 411 कोरोना पाॅजीटिव, 24 घंटों मं 98 नए मरीज बढे
कोरोना के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक 56 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एमवायएच की दो नर्स, स्वास्थ्य विभाग का एक डॉक्टर, आईडीए अफसर और डीआईजी ऑफिस में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल शामिल हैं। एक ही दिन में पॉजिटिव मरीजों का यह अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके अलावा तीन लोगों की मौत भी हुई है। जबकि आज दिन 2 बजे तक 42 नए केस सामने आए है। ऐसे में इंदौर 411 कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हो चुकी है।
भोपाल में 20 नए मामले आए, 4 मृतक
भोपाल में कोरोना संक्रमण के मंगलवार को 20 नए मामले आए। सोमवार को एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई। अब भोपाल में मृतकों की संख्या 4 हो गई। कोरोना संक्रमितों की संख्या 164 हो गई है। सोमवार काे भोपाल में केवल दो केस आए।
उज्जैन में दो की पुष्टि, शाजापुर में 3 पुलिसकर्मी संक्रमित
मंगलवार को उज्जैन में जहां एक डॉक्टर समेत दो में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं, शाजापुर में पुलिसकर्मी समेत मोचीखेड़ी की रहने वाली दो महिलाओं में कोरोना के लक्षण नजर आए। उज्जैन में गांधी नगर निवासी वृद्धा और डॉक्टर को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। अब तक यहां 27 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिनमें से छह की मौत हो चुकी है। जबकि शाजापुर में 4 लोगों में संक्रमण पाया गया है।
मध्य प्रदेश में 731 कोरोना संक्रमित
प्रदेश में अब 731 कोरोना संक्रमित हैं। इनमें एक यूपी के कौशांबी का रहने वाला है। इंदौर 411, भोपाल 164, उज्जैन 27, खरगोन 17, मुरैना 14, बड़वानी 16, होशंगाबाद 15, विदिशा 13, जबलपुर 11, देवास 7, ग्वालियर 6, खंडवा 5, छिंदवाड़ा और रायसेन में 4-4, श्योपुर 3, मंदसौर, सतना, शिवपुरी, धार में 2-2, टीकमगढ़, शाजापुर, बैतूल, सागर, रतलाम में एक-एक संक्रमित मिला।
स्वस्थ होने वाले : इंदौर 27, भोपाल 3, उज्जैन 4, खरगोन 2, जबलपुर 5, शिवपुरी और ग्वालियर में 2-2 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
मृतकों की संख्या : इंदौर 35, उज्जैन 6, भोपाल 4, खरगोन 3, छिंदवाड़ा और देवास में एक-एक की मौत हो चुकी।
English
French
German
Italian