नागदा का परिवार रतलाम पहुंचा, जांच के बाद 3 निकले पाॅजीटीव
MP @ नागदा के किरण टॉकीज के पीछे रहने वाले एक ही परिवार के 3 सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। इनमें पांच और छ: साल के दो बच्चे भी शामिल है। हालांकि जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है वो 1 अप्रेल को ही नागदा से रतलाम जिले के पिपलोदा गांव में रहने चले गए थे। करीब 1 सप्ताह बीत जाने के बाद वहाँ के निवासियों ने इनकी शिकायत की थी कि ये लोग नागदा से आये हैं इसके बाद रतलाम प्रशासन ने इन्हें 7 तारीख को ही आइसोलेट कर इनकी जांच के लिए सेम्पल भेज दिए थे। जिनकी रिपोर्ट कल रात में प्राप्त हुई है फिलहाल जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है वह परिवार रतलाम अस्पताल में है।
पूरा परिवार नागदा में रहता है
जिस व्यक्ति के परिवार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है उसी के परिवार में अन्य 5 सदस्यों जो किरण टाकीज के पीछे वाली गली में ही रहते है। जिस व्यक्ति के परिवार के 3 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है वो पेशे से ड्राइवर ओर टेलर का काम करता है।
फिलहाल ट्रेवल हिस्ट्री खंगाल रहा प्रशासन
एसडीएम आर पी वर्मा ने बताया की जिन 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है अब उनकी ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। जिन 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है वो लोग 1 अप्रेल को ही नागदा से रतलाम के पिपलोदा गांव गए थे।
English
French
German
Italian