Featured Video Play Icon

पीएम मोदी की अपील पर लोगों ने 9 मिनट तक दीये और मोमबत्तियां जलाईं

ujjain @ कोरोनावायरस के अंधकार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उज्जैन, महिदपुर और महिदपुर रोड के रहवासियों ने रविवार रात 9 बजे करीब 9 मिनट तक लाइटें बंद कर मोमबत्ती, दीए, टॉर्च और फोन की फ्लैश लाइट जलाई। कई जगहोें पर दीयोें के साथ पटाखे भी फोड़े गए। हालाकि कुछ लोगों ने सडकों पर आकर इसे सेलिब्रेट भी किया। इसके साथ ही देशवासियों ने मोदी की अपील पर कोरोना वॉरियर्स को सपोर्ट किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संकट पर अपने तीसरे संबोधन में कहा था कि हमें 5 अप्रैल को अपनी महाशक्ति का जागरण करना है, ताकि लॉकडाउन के दौरान घरों में मौजूद लोग खुद को अकेला महसूस न करें।

No Comments

Leave A Comment