इंडिया टूडे 24 पडताल @ सोशल मीडिया पर वायरल खबरों का फैक्ट चेक
india @ पीएम मोदी ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे से 9 मिनट तक घर की लाइट बंद करने की अपील की है। उन्होंने दीया, मोमबत्ती, टॉर्च या मोबाइल की सेल्फी ऑन करने की अपील की है, ताकि कोरोनावायरस को हराने की देश की एकता और मजबूत हो। पीएम ने कहा कि ऐसा करने से संदेश जाएगा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम अकेले नहीं हैं। सभी साथ हैं। अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एक साथ लाइट बंद करने से इलेक्ट्रिकल ग्रिड क्रैश हो सकती हैं।
वायरल हो रहे लेटर में मिनिस्ट्री ऑफ पावर के हवाले से लिखा गया है,’पीएम ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे से 9.09 बजे के बीच स्वेच्छा से लाइट बंद करने की अपील की है। कुछ आशंकाएं व्यक्त की गई हैं कि इससे ग्रिड और वॉल्टेज में उतार-चढ़ाव हो सकता है, जो बिजली के उपकरणों को नुकसना पहुंचा सकता है। ऐसी आशंकाएं गलत हैं।’
इंडिया टूडे 24 ने इस मामले की पडताल की और सच्चाई जानने की कोशिश की। मिनिस्ट्री ऑफ पावर के मुताबिक, पीएम ने सिर्फ लाइट बंद करने की अपील की है। स्ट्रीट लाइट और कम्प्यूटर, टीवी, फैन, रेफ्रीजिरेटर और एयर कंडीशनर को बंद करने की अपील नहीं की गई। वहीं अस्पतालों के साथ ही सभी जरूरी सुविधा वाली जगहों जैसे, पब्लिक यूटिलिटी, निगम सेवाएं, कार्यालय, पुलिस स्टेशन आदि की लाइटें चालू रहेंगी। पीएम ने सिर्फ घरों की लाइट बंद करने की अपील की है।
मिनिस्ट्री ऑफ पावर ने स्पष्ट किया है कि कुल लोड में से 15 से 20% हिस्सा ही घरेलू बिजली का है, इसलिए इलेक्ट्रिक ग्रिड क्रैश होने जैसे दावे आधारहीन हैं
English
French
German
Italian