कोरोना वायरस ने जिले में दी दस्तक, 22 साल का युवक निकाला पाॅजीटिव

Ujjain / Nagda : अभी तक तो उज्जैन शहर में कोरोना वायरस के कई पाॅजीटीव मरीज सामने आए थे, लेकिन अब जिले में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। उज्जैन जिले के नागदा में एक 22 साल का युवक कोरोना पाॅजिटीव आया है।

सीएमएचओ डाॅ. अनसुईया ग्वली के मुताबिक नागदा शहर में एक कारोना पाॅजिटीव युवक मिला है। जिसे उज्जैन में आईसोलेट किया गया है और उसका उपचार चल रहा है। वहीं नागदा प्रशासन के मुताबिक युवक का नाम गोलू उर्फ मोहसीन पिता अनवर बताया जा रहा है। जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष है। ये दो दिन पहले ही इंदौर से ट्रक में बैठकर नागदा आया है। इसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने सर्वे कर इस युवक की जानकारी निकाली थी। जिसके बाद इसे उज्जैन रैफर कर दिया गया है। उज्जैन में युवक का कोरोना टेस्ट किया गया था। बीती रात करीब 12.30 बजे युवक की रिपोर्ट आई। जिसमें युवक कोरोना से पाॅजीटीव मिला है। ऐसे में नागदा प्रशासन ने युवक की हिस्ट्री निकाली है। साथ ही युवक के परिवार को भी आईसोलेट किया गया है। परिजनों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही किरण टाॅकिज की गलियों को सील भी किया जा रहा है।

उज्जैन शहर की किराना, ग्रोसरी, ब्रेड, फल, सब्जी दुकानें और दूध डेयरियां पूरी तरह से बंद कर दी गईं। अब गैस एजेंसियों तक भी लोग नहीं जा सकेंगे। यदि लोगों को इनमें से किसी चीज की जरूरत है तो वे होम डिलीवरी के लिए ऑर्डर कर सकते हैं। संबंधित दुकानदार रात 8 बजे तक होम डिलीवरी करेंगे। कलेक्टर शशांक मिश्रा ने बताया धारा-144 के तहत रविवार देर रात ये आदेश जारी किए हैं। एसएसपी सचिन अतुलकर ने कहा- आदेश का लोगों से सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि कोई बेवजह सड़क पर मिला तो धारा-188 के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

No Comments

Leave A Comment