इंदौर से खाटू-श्याम जा रहे यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर पेड से टकराई

MAHIDPUR @ महिदपुर के पास ग्राम बैजनाथ में आज सुबह एक भीषण सडक हादसा हो गया। इंदौर से खाटूश्याम जा रहे यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर एक पेड से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 3 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सिविल अस्पताल महिदपुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उज्जैन रैफर कर दिया गया। जबकि मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

No Comments

Leave A Comment