सियासी उठापटक के बीच शिवराज अभी दिल्ली में, देर रात तक भोपाल आने की उम्मीद
MP @ मध्य प्रदेश सियासी हलचल के बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जन्मदिन है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर अपना और शिवराज का एक पुराना फोटो पोस्ट किया है। मुख्यमंत्री ने फोटो के साथ लिखा है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानजी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री के इस ट्वीट को रिट्वीट किया है।
प्रदेश में 2 दिन से जारी राजनीतिक उठापटक के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने 5 मार्च को भोपाल में शिवराज का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रखी थी। शिवराज के भोपाल स्थित निवास पर रक्तदान शिविर के अलावा कई धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जाने थे। हालांकि बुधवार देर रात उन्हें भाजपा हाईकमान के आदेश पर दिल्ली जाना पड़ा। कयास लगाए जा रहे थे कि शिवराज सुबह तक वापस आ जाएंगे। लेकिन वे नहीं आए। इस बीच खबर है कि उनके निवास पर जमा समर्थकों का जमघट कम होना शुरू हो गया है।
English
French
German
Italian