सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस ने धारा 307 में दर्ज किया मुकदमा

UJJAIN @ उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टेण्ड के पास दो बदमाशों ने एक इंजीनियरिंग के छात्र को जिंदा जला दिया। बदमाशों ने पाउच के रूपए नहीं देने के चलते छात्र को जलाने की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना नानाखेडा पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर दूर हुई। आसपास के राहगीरों ने गणेश की जान बचाई और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वही पुरी घटना वहां लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ 307 का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि गणेश की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रैफर किया है।

नानाखेड़ा क्षेत्र में अल्पाईन कॉलेज में पढ़ने वाले गणेश पर शुभम यादव और सूरज यादव ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी । पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद फरियादी ने थाने में पहुंचकर मामला दर्ज कराया । फरियादी गणेश ने बताया कि सूरज और शुभम दोनों मिलने वालों में से हैं और दोनों ही कुछ पैसों की डिमांड कर रहे थे। लेकिन जब गणेश ने पैसे देने से इनकार किया तो सूरज ने गणेश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात एक दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि आग लगने के बाद गणेश किस तरह से अपने आप को बचाने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया था। हालांकि कल घटना के बाद गणेश ने बताया था कि वह अपने घर में काम करते वक्त जल गया था। लेकिन जब सीसीटीवी का फुटेज सामने आए तब गणेश ने हिम्मत जुटाई और शुभम यादव और सूरज यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल दोनों के खिलाफ नानाखेड़ा थाना पुलिस ने धारा 307 में मामला दर्ज कर लिया है। वही पीड़ित हालत गंभीर होने के चलते उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है।

No Comments

Leave A Comment