संकुल स्तरीय कन्या पुजन का भव्य आयोजन, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

Mahidpur road @ उज्जैन जिला ग्राम भारती शिक्षा समिति के सरस्वती विद्या मंदिर झुटावद में संकुल स्तरीय कन्या पूजन का आयोजन किया गया। जिसको लेकर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बालिकाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। इसके साथ ही बच्चो ने भारत माता और महापुरुष की वेशभूषा धारण कर झांकी भी निकाली। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में साध्वी सुश्री हेमलता दीदी मौजूद रही। इसके अलावा ग्राम भारती के प्रांत प्रमुख मदनलाल राठौर, उज्जैन जिला ग्राम भारती अध्यक्ष रामेश्वर सेकवाड़िया, विधायक बहादुरसिंह, ग्राम भारती जिला प्रमुख सुभाष पाठक आदि मौजुद रहे। समारोह में राजेन्द्रसिंह राजवत की विशेष भूमिका रही। जानकारी कमल जी आँजणा ने दी।

No Comments

Leave A Comment