गोगापुर में इस बार महिला बनेगी सरपंच, जनता ने चर्चा में बताए अपने विचार
Mahidpur road @ मध्यप्रदेश में वर्ष 2020 को चुनावी साल कहा जाएगा। क्योंकि इसी साल प्रदेश सरकार पंचायत, नगरीय निकाय और कृषि मंडियों के चुनाव कराने जा रही है। हाल ही में सरकार ने पंचायत चुनावों को लेकर आरक्षण की प्रक्रिया भी पुरी कर ली है। इंडिया टूडे ट्वंटी फोर की टीम ने महिदपुर विधानसभा की बडी पंचायतों का सरवे शुरू कर दिया है। जिसमें लोगों से हमारा नेता कैसा हो पर चर्चा की गई। ऐसे में गोगापुर पंचायत में सरपंच पद पिछडा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुआ है। जिस पर यहां के आमजनों ने खुलकर अपनी बात रखी है। यहां भाजपा के नगर अध्यक्ष रमेश मीणा का नाम काफी चर्चाओं में है। लोगों का कहना है कि सरपंच पद के लिए टीना रमेश मीणा ही सबसे योग्य उम्मीद्वार हो सकती है। क्योकि वे हर वर्ग को आगे बढाने का काम करते आ रहे है। उनका राजनीतिक करियर भी काफी अच्छा रहा है। साथ ही महिदपुर विधायक बहादुरसिंह चाौहान के करीबी बताए जाते है। यही नहीं मीणा महिदपुर रोड के विकास के लिए सदैव तत्पर भी रहते है। तो आईए जानते है कि इस बारे में गोगापुर पंचायत के लोगों का क्या कहना है।
English
French
German
Italian


