पंडित शर्मा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए उमडे समाजजन

mahidpur @ महिदपुर पंजाबी समाज के स्तंभ, मार्गदर्शक पंडित मदनलाल शर्मा का गुरूवार को निधन हो गया। शुक्रवार दोपहर नगर में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए और श्रद्धासुमन अर्पित किए। यात्रा सब्जी मंडी के पीछे उनके निवास से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई सत्या शमशान घाट पहुंची। जहां उनके बेटों द्वारा विधि-विधान से पंडित शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। अंत में समाजजनों, शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई।

No Comments

Leave A Comment