महिदपुर में चिंतामण गणेश के आंगन में विराजे भोलनाथ, अब जटा से बहाएंगे गंगा
Nirbhay Singh Bhati @ Mahidpur
तहसील के गांव कढाई स्थित श्री चिंतामण गणेश मंदिर पर 35 फीट उंचे झरने का शुभारंभ किया गया। समारोह में अतिथि भगीरथ वर्मा, इतिहासकार आर सी ठाकुर और मंदिर समिति के अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने झरने को बटन दबाकर चालू किया। इससे पहले झरने पर विराजित भगवान शिव की महाआरती उतारी गई। बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस महाआरती में भाग लिया। समारोह के अंत में क्षैत्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि चिंतामण गणेश के दरबार में अब भगवान शिव भी स्थापित हो गए है। जिससे यहां की सुंदरता और भी बढ गई है।
English
French
German
Italian



