झरादेश्वर महादेव मंदिर पर उमडा श्रद्धालु का सैलाब, खीर प्रसादी का वितरण भी किया
mahipal singh @ mahidpur road
तहसील के गांव झरावदा में महाशिवरात्री पर्व पर झरादेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पडा। मंदिर के पुजारी ने महादेव के शिवलिंग का पहले अभिषेक किया। जिसके बाद विधि विधान से पुजन पाठ कर महादेव का श्रंगार किया गया। बडी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल चढाया और पुजा कर महादेव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं को खीर की प्रसादी का वितरण भी किया गया। हालाकि कोरोना संक्रमण के बढते प्रकोप के चलते मंदिर समिति ने शासन की गाईडलाईन का पालन किया है।
English
French
German
Italian



