खाटू श्याम के भजनों पर थिरके श्रद्धालु, देर रात तक भजन गायकों ने किया मंत्रमुग्ध
महिपालसिंह @ महिदपुर रोड
तहसील के गांव गोगापुर में देर रात शुगर मिल ग्राउंड में खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और खाटू श्याम के भजनों का धर्मलाभ लिया। समारोह में बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा के भक्तों ने दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। जिसके बाद महिदपुर रोड के अंकित शर्मा और झालावाड़ राजस्थान की अलका शर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। खाटू श्याम के भजनों को सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और भक्ति में झुम उठे। इस दौरान खाटू श्याम बाबा को 56 तरह के पकवानों का भोग भी लगाया गया।
English
French
German
Italian



