सरकार ने बढाई महंगाई और कांग्रेस ने सडकों पर उतरकर लडी लडाई
jay kumar chouhan
yogendra singh shakya
mahidpur @ mahidpur road
महिदपुर रोड में कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती मंहगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और दुकानें बंद करवाई। कांग्रेस नेता दिनेश जैन बोस, कमलकिशोर त्रिवेदी, भरत शर्मा सहित सैकडों कार्यकर्ता मैदान में उतरे और सरकार का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार से पेट्रोल डीजल और तेल के भाव कम करने की मांग की। इसी तरह महिदपुर शहर में भी कांग्रेस नेताअेां ने शहर बंद करवाया। सुबह से ही कांग्रेस नेता अशोक नवलखा, अनिल आंचलिया, हीरालाल आंजना, राधेश्याम नरवरिया, सगीर बेग सहित कई नेताओं ने शहर में रैली निकालकर निकले और सरकार के विरोध में दुकानें बंद करवाई। वहीं झारडा और खेडाखजूरिया में बंद का मिला जुला असर देखने को मिला।
English
French
German
Italian



