ग्रामीण भजन कर सकें इसलिए 150 से ज्यादा गांवों में विधायक ने वितरित किए वाद्य यंत्र
yogendra singh shakya @ mahidpur road
ग्राम पंचायत गोगापुर में विधायक बहादुरसिंह चौहान ने क्षैत्र के 16 गांवों की भजन मंडली को वाद्य यंत्र वितरित किए है। जिसके बाद ग्रामीणजनों ने भजनों की प्रस्तुती देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायक बहादुरसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को इस तनाव भरे जीवन में आधात्म से भी जुडना चाहिए। इसलिए ग्रामीण क्षैत्रों की भजन मंडलियों को वाद्य यंत्र दिए गए है। विधायक ने बताया कि अब तक 162 ग्राम पंचायतों को वाद्य यंत्र वितरित किए जा चुके है। शीघ्र ही बचे हुए गांवों को वाद्य यंत्र दिए जाएंगे।
English
French
German
Italian



