Featured Video Play Icon

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का हुआ शुभारंभ, गरीबों को 1 रूपए किलो मिलेगा अनाज

yogendra singh shakya @ mahidpur road

तहसील के ग्राम पंचायत गोगापुर में आज मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत अन्न उत्सव मनाया गया। जहां पर गरीब वर्ग के लोगों को 1 रूपए प्रतिकिलो में चावल, गेहुं और नमक वितरित किया गया। भाजपा मंडल कार्यसमिति सदस्य बलवंत आंजना ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षैत्र में आज मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का शुभारंभ हुआ है। जिसके चलते क्षैत्र के गरीब वर्ग के 1024 लोग इस योजना से लाभांवित होंगे। आंजना ने बताया कि प्रदेश सरकार गरीबों के हितो में कई तरह की योजनाएं लागू कर रही है। जिसका सीधा सीधा लाभ हर वर्ग को मिल रहा है।

No Comments

Leave A Comment