Featured Video Play Icon

राम मंदिर निर्माण को लेकर निकली भव्य वाहन रैली, हाथों में भगवा ध्वज लेकर युवाओं ने लगाए जयकारे

yogendra singh shakya @ mahidpur road

तहसील के झुटावद मंडल में हिन्दु संगठन द्वारा राम मंदिर निर्माण को लेकर एक वाहन रैली निकाली गई। जिसमें बडी संख्या में हिन्दू संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। हाथों में भगवा ध्वज लिए कार्यकर्ताओं ने राम नाम के जयकारे लगाए। इस दौरान गांव डुंगरिया में वीआईपी गिर गौशाला आंजना परिवार द्वारा वाहन रैली का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में अभियान की शुरूआत हुई है। ऐसे में धनराशि एकत्रित करने के साथ ही राम मंदिर निर्माण का प्रसार प्रसार भी किया जा रहा है। जिसमें सभी वर्गो का सहयोग मिल रहा है और लोगों को प्रेरित भी किया जा रहा है।

No Comments

Leave A Comment