केन्द्र सरकार के विरोध में कांग्रेसी नेता उतरे सडकों पर, बढती महंगाई को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
yogendra singh shakya @ mahidpur road
ग्राम पंचायत गोगापुर में ब्लाक कांग्रेस कमेटी और महिदपुर शहर में अम्बेडकर चैक पर कांग्रेस नेताओं द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा बढाई गई महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा गैस, पेट्रोल, डीजल सभी के भाव अचानक बढा दिए गए है। जिसका सीधा असर आम जनता पर पढ रहा है। ऐसे में कांग्रेस द्वारा केन्द्र सरकार के विरोध में आज धरना प्रदर्शन किया गया है। साथ ही राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपा गया है। जिसमें देश में बढती महंगाई को नियंत्रित करने की मांग की गई है।
English
French
German
Italian



