Featured Video Play Icon

जन्मदिवस पर विधायक ने किए करोडों रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपुजन

MAHIDPUR @ महिदपुर के क्षैत्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान ने अपने जन्मदिवस पर विधानसभा को करोडों रूपए की सौगात दी है। विधायक ने चिंतामण गणेश मंदिर पर 4 करोड 44 लाख रूपए की लगात से बनने वाली 12 गौशाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है। इसके साथ ही करोडों रूपए के अन्य विकास कार्यो का भी शिलान्यास किया। इस दौरान दोनों ही दल के नेताओं ने विधायक का स्वागत कर सम्मान किया।
शहर में क्षैत्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान का जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विधायक ने करोडों रूपए के विकास कार्यो का शिलान्यास और लोकार्पण किया। गांव झारडा से लेकर महिदपुर तक जगह-जगह क्षैत्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान का स्वागत सम्मान किया गया। जिसके बाद जनपद सभागृह में विधायक चौहान ने हितग्राहियों को पट्टा वितरित किए। वहीं मनरेगा, संबल और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृत राशि के पत्रों का वितरण भी किया गया। बस स्टैंड पर आयोजित समारोह में रामलीला मैदान सीसी रोड और सेंटर रोड डिवाईडर का भूमिपुजन किया गया। अंत में श्री चिंतामण गणेश मंदिर पर मुख्य समारोह आयोजित हुआ। जहां पर मंदिर समिति अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने विधायक चौहान का भव्य स्वागत और सम्मान किया। जिसके बाद 4 करोड 44 लाख की लागत से बनने वाली 12 गौशालाओं का विधायक ने भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने विधायक चैहान का स्वागत कर सम्मान किया। बडी संख्या में गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No Comments

Leave A Comment