प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत 115 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया
श्री राम कॉलोनी स्थित सीएससी अकैडमी पाश्र्व इन्फोटेक पर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत फील्ड सर्वे एनुमेरटर का
प्रशिक्षण दिया गया इस संबंध में संचालक संजय जैन बताया की कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्राप्त आवेदनों में से योग्य
प्रशिक्षणार्थियों का चयन कर कुल 115 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमे 3 बैच बनाकर क्रमशः 50, 32, 33 प्रशिक्षणार्थियों
को ट्रेनर द्वारा 18 नवम्बर से 22 नवम्बर प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण उपरांत 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक तीन चरणों में
एसेसमेंट हुए अब उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे तथा सभी प्रशिक्षणार्थियों
को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे जैन बताया कि आने वाले समय में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम सीएससी अकेडमी द्वारा निरंतर किये जायेंगे
जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिले ऐसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे प्रशिक्षण के दौरान सीएससी जिला प्रबंधक श्री गौरव नागर द्वारा लाइव सेमीनार के माध्यम से सभी
युवाओं को मोटिवेट किया तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बधाई दी आज हुए एसेसमेंट में सभी 33 विद्यार्थी उपस्थित हुए प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में मोहसीन खान, भानु प्रताप, वासु प्रताप, मंथन सिंह, संदीप प्रजापत,
जितेंद्र पूजा मालवीयए माया सुनीता आदि उपस्थित रहे !
English
French
German
Italian