Featured Video Play Icon

उद्योग संवर्धन और पेयजल आपूर्ति के लिए उज्जैन कलेक्टर ने विभागों की समीक्षा की, दिशा-निर्देश भी दिए

Yogendra Singh Shakya @ Mahidpur Road
महिदपुर तहसील में उद्योग संवर्धन एवं शिप्रा जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज ग्राम पंचायत गोगापुर की पोरवाल धर्मशाला में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उज्जैन कलेक्टर आशीषसिंह ओर विधायक बहादुरसिंह ने विभागों की समीक्षा की। जिसके बाद उद्योग संवर्धन एवं शिप्रा जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों से चर्चा की। तहसील के विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों ने कलेक्टर आशीषसिंह के समक्ष अपना प्रजेन्टेशन दिया। विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि महिदपुर रोड कस्बे में पेयजल समस्या का निराकरण करने और इंवेस्टर के लिए पानी उपलब्ध हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे है।

No Comments

Leave A Comment