Featured Video Play Icon

महिदपुर रोड के झुटावद हत्याकांड के मामले में एएसपी ने किया खुलासा

MAHIDPUR ROAD @ महिदपुर रोड पुलिस थाना क्षैत्र के ग्राम झुटावद में 4 दिन पहले एक ग्रामीण की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी अमरेन्द्रसिंह ने बताया कि 12 जुलाई को ग्राम झुटावद में पुरानी रंजिश के चलते 50 वर्षीय कृपालसिंह की तीन लोगों ने बंदूक के कुंदे और फावडे से हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की। मुखबीर की सुचना पर पुलिस ने आज तीनों आरोपियों को आलोट के पास से घेराबंदी कर पकडा है। पुछताछ में तीनों ने वारदात को अंजाम देना कबुला है। अब इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

No Comments

Leave A Comment