महिदपुर पुलिस ने 9 वारदातों को अंजाम देने वाले चोर गैंग का किया पर्दाफाश
RAJ KACHWAH @ MAHIDPUR
महिदपुर पुलिस ने एक चोरी करने वाली गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दो थाना क्षैत्रों में 9 वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से 5 मोटरसायकल सहित 8 लाख रूपए का माल बरामद किया है। वहीं एसपी ने महिदपुर पुलिस टीम को 10 हजार रूपए का ईनाम देने की घोषणा की है।
महिदपुर पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। एएसपी अमरेन्द्रसिंह ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि लाॅकडाउन के समय महिदपुर और महिदपुर दोनों पुलिस थाना क्षैत्र में कई चोरी की वारदात हुई थी। जिसके बाद एसपी मनोजकुमार सिंह के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने महिदपुर में चोरी की वारदातों की विवेचना दी। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मामले में 5 आरोपियों को हिरासत में लिया। पुछताछ करने पर सभी आरोपियों ने 9 वारदातों को अंजाम देना कबूला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों से 5 मोटरसायकल और अन्य सामाग्री बरामद की है। जिनकी कीमत करीब 8 लाख रूपए बताई जा रही है। वहीं एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने एक मोटरसायकल को जला भी दिया है। अब पुलिस आरोपियों से अन्य मामलों में भी पुछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
English
French
German
Italian



