महिदपुर रोड में गैस एजेंसी पर स्वच्छता पखवाडा मनाते हुए ली शपथ
YOGENDRA SINGH SHAKYA @ MAHIDPUR ROAD
महिदपुर रोड में स्वच्छता पखवाडे के अंतर्गत गैस एजेंसी कार्यालय तथा गोडाउन के संयुक्त तत्वावधान में शपथ समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महिदपुर रोड इंडेन संचालक अजीत जैन ने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान जैन ने कहा कि स्वच्छता तथा साफ सफाई प्रत्येक व्यक्ति का राष्ट्रीय तथा नैतिक कर्तव्य है। सभी को इसी महत्वपूर्ण बिंदु को दृष्टिगत रखते हुए अपने जीवन में स्वच्छता तथा साफ-सफाई को अपनाना ही चाहिये। इस दौरान संदीप परमार, अंकित बैरागी और कृष्णपालसिंह, सुरेश आदि शहर के अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
English
French
German
Italian