Featured Video Play Icon

नागदा में देर रात अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकराई कार पलटी

Ashish bathiya @ Nagda
नागदा शहर में बीती रात पुराने बस स्टैंड नगर पालिका के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसके बाद कार में सवार ड्रायव्हर कार को छोडकर भाग गया। आसपास के रहवासी और वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने मंडी पुलिस को घटना की सूचना दीं। जिसके बाद मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और कार को पुलिस थाने ले गए। पुलिस ने बताया कि कार से कोई जनहानि की शिकायत नहीं मिली है। कार को महिदपुर रोड निवासी राजकुमार पिता श्रीकृष्णसिंह राजपुत चला रहा था। वहीं कार का मालिक खाचरोद निवासी अजय शर्मा बताए जा रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No Comments

Leave A Comment