देश में कोरोना से 20,618 मौतें, महाराष्ट्र में 224 की मौत, मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार पार
INDIA @ देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 20,618 हो गई है। पिछले 7 दिनों में 3,807 लोगों ने जान गंवा दी। मंगलवार को मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार के पार हो गया। देश में कोरोना से मरने वालों में 24.26% लोग केवल मुंबई से थे। राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 204 लोगों ने जान गंवाई। पूरे महाराष्ट्र में अब तक 9250 लोग जान गंवा चुके हैं।
तमिलनाडु में 65 और देश की राजधानी दिल्ली में 50 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसी तरह कर्नाटक देश का पांचवा राज्य बन गया है, जहां मौत की रफ्तार काफी तेज हो गई है। यहां पिछले 4 दिनों में 250 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को 15 मौतें हुईं। इसी के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा अब 417 हो गया।
19 राज्यों में 444 लोगों ने जान गंवाई
मंगलवार को देश के 19 राज्यों में 444 लोगों की मौत हो गई। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और कर्नाटक के अलावा पश्चिम बंगाल में 25, उत्तर प्रदेश में 18, गुजरात में 17, आंध्र प्रदेश में 13, ओडिशा और पंजाब में 6-6, जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश में 5-5, राजस्थान में 4, हरियाणा में 3 मौतें हुईं। बिहार, असम, उत्तराखंड, गोवा, चंडीगढ़ और मेघालय में 1-1 मरीज ने दम तोड़ दिया।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
राज्य मौतें
महाराष्ट्र 9,250
दिल्ली 3,165
गुजरात 1,978
तमिलनाडु 1,636
पश्चिम बंगाल 804
मध्य प्रदेश 622
उत्तर प्रदेश 827
राजस्थान 465
तेलंगाना 306
हरियाणा 279
कर्नाटक 417
आंध्र प्रदेश 252
पंजाब 175
जम्मू कश्मीर 143
बिहार 98
उत्तराखंड 43
केरल 28
ओडिशा 54
झारखंड 20
छत्तीसगढ़ 14
असम 15
हिमाचल प्रदेश 09
चंडीगढ़ 07
पुडुचेरी 14
मेघालय 02
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
गोवा 08
अरुणाचल प्रदेश 01
कुल 20,618
English
French
German
Italian