Featured Video Play Icon

कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

YOGENDRA SINGH SHAKYA @ MAHIDPUR ROAD
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिदपुर रोड द्वारा नागदा चैराहे से रैली के रूप में हाथों में तख्तियां लेकर काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता ने पोस्ट ऑफिस चैराह पर धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ता एव व्यापारियों व किसानों को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रणछोड त्रिवेदी ने की जबसे भाजपा सरकार प्रदेश में बनी है तब से प्रदेश में लूटपाट मची हुई है एवं इस सरकार से सभी वर्ग परेशान हो चुके है एव आने वाले 24 सीटों के उपचुनाव में फिर से जनता कांग्रेस के उम्मीदवारों को विजय बनाएगी ओर फिर से कमलनाथ इस प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगें ओर सभी किसानों के कर्ज माफ करेंगे। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत शर्मा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे है बिना जाँच किये अगर हमारे किसी भी कार्यकर्ता के खिलाफ अब मुकदमा दर्ज किया गया है तो कांग्रेस पार्टी पूरे जिले में आंदोलन करेंगी। धरने में महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन राजस्व विभाग के भगीरथ लाल चैहान एवं थाना प्रभारी देवीलाल चैहान को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर मण्डलम अध्यक्ष शिव सौलंकी, अनिल आचार्य, टोनी पांडिया सेवादल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राठौर कुलदीप सिंह देवड़ा नगर अध्यक्ष राधेश्याम कारा किशोर पण्ड्या, लालसिंह राठौड़ रघुवीर सिंह राठौर सुमरे सिंह राठौर,राजेश त्रिवेदी, कप्तान सिह अजीज मंसूरी,पप्पू परमार मुकेश बामनिया बालाराम शर्मा,राकेश बामनिया मुकेश बामनियाअशोक शर्मा विनोद शर्मा तूफान चैहान,विष्णु शर्मा, शम्भु लाल मालवीय संजय वर्मा हरीश राठौर जितेंद्र सिंह राठौर भरत लाल सिंगवा रामचंद्र परमार रंजीत राठौर, फन्दा सेन,रामलाल परमार, बाबूलाल परमार, गोपाल जमादार, बगदीराम जामदार आदि उपस्थित थे।

No Comments

Leave A Comment