Featured Video Play Icon

कोरोना महामारी के चलते गरीब परिवारों को जीवन व्यापन करने में आ रही है कठिनाई

NAGDA @ वैश्विक महामारी कोरोना के चलते कई परिवारों को जीवन व्यापन करने में कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। ऐसे में कई सामाजिक संस्थान है जो इस संकट के समय में अपना दायित्व निभा रही है। नागदा-खाचरौद तहसील में पाश्र्व फाउंडेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा जोमाटो फंडिग इंडिया के सहयोग से 100 गरीब और जरूरतमंद परिवारों को चयनित किया गया। जिसके बाद सौशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए उन्हें खाद्य सामाग्री किट उपलब्ध करवाई गई। इस किट में आटा, कुकिंग आॅयल सहित भोजन बनाने की सभी सामाग्री उपलब्ध है। इस कार्य में संजय जैन, मयंक शर्मा, मुकेश जैन, श्वेता जैन, नितिन जैन, मोहसीन खान का विशेष सहयोग रहा।

No Comments

Leave A Comment