लाॅकडाउन में चोरी हुई थी 50 पेटी शराब, पुलिस ने रतलाम जिले से पकडा चुराया माल
MP @ लाॅकडाउन में महिदपुर रोड पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है। प्रशिक्षु डीएसपी संजय कौच्छा और उनकी टीम ने कुछ दिनों पहले क्षैत्र में हुई शराब चोरी के मामले में बडा खुलासा किया है। पुलिस ने 30 पेटी अंग्रेजी शराब और एक पिकअप वाहन को जप्त किया है। साथ ही चार आरोपी पुलिस हिरासत में है। 3 आरोपी फरार बताए जा रहे है। खास बात यह है कि बदमाशों ने उज्जैन जिले से शराब की पेटियां चोरी कर रतलाम जिले के ताल क्षैत्र में छीपा दी थी। लेकिन पुलिस ने लगातार तलाश कर आरोपियों को धरदबोचा। महिदपुर रोड प्रशिशु डीएसपी संजय कौच्छा और उनकी टीम की इस कामयाबी पर उज्जैन एसएसपी सचिन अतुलकर ने 10 हजार रूपए का इनाम देने की घोषणा की है।
English
French
German
Italian



