Featured Video Play Icon

भावुक हुए डाॅक्टर दिनेश सक्सेना, कहा : हमेशा सेवा करता रहुंगा

MP @ महिदपुर शहर को 28 साल सेवाएं देने के बाद आज डाॅक्टर दिनेश सक्सेना शासकीय सेवा से रिटायर हुए। सिविल अस्पताल परिसर महिदपुर में डाॅक्टर सक्सेना का विदाई समारोह आयोजित किया गया। मेडिकल आफिसर डाॅक्टर नितिन आचार्य, डाॅक्टर एमएस रामपुरे सहित संपूर्ण अस्पताल स्टाॅफ ने डाॅक्टर सक्सेना का पुष्प मालाओं से स्वागत करते हुए भावभिनी विदाई दी। इस अवसर पर भावुक होकर डाॅक्टर सक्सेना ने कहा कि महिदपुर के लिए मैंने सदैव काम किया है और आगे भी निरंतर अपनी सेवाएं देता रहुंगा।

No Comments

Leave A Comment