देश में अब तक 37 हजार 257 केस, एक दिन में रिकॉर्ड 2391 मरीज बढ़े

india @ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हजार 257 हो गई है। 10 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 1008 मरीज बढ़े। इसके अलावा गुजरात में 326, दिल्ली में 223, पंजाब में 105, राजस्थान में 82, तमिलनाडु में 203, बिहार में 41 समेत 2391 से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 35 हजार 43 संक्रमित हैं। इनमें से 25 हजार 7 का इलाज चल रहा है, 8888 ठीक हुए हैं और 1148 की मौत हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी। इसमें करीब ढाई घंटे कोरोना संकट, लॉकडाउन और अर्थव्यवस्था को संभालने पर चर्चा हुई। इसके बाद शाम को सरकार ने लॉकडाउन 2 हफ्ते बढ़ा दिया। गृह मंत्रालय ने कहा कि हवाई यात्रा, रेल, मेट्रो, इंटर स्टेट यात्राएं, स्कूल-कॉलेज, ट्रेनिंग, कोचिंग संस्थानों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। हालांकि, अब ग्रीन और ऑरेंज जोन में 4 मई के बाद से रियायतें बढ़ाई जाएंगी।

मध्यप्रदेश, संक्रमित- 2715:
यहां शुक्रवार को संक्रमण के 95 नए मामले सामने आए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 30 अप्रैल की रिपोर्ट में 2617 सैम्पल की जांच में सिर्फ 65 टेस्ट पॉजिटिव आए।

No Comments

Leave A Comment