कोरोना वायरस: बैंकों से रूपए निकालने के लिए गांव-गांव से पहुंच रहे है ग्राहक
MAHIDPUR ROAD @ महिदपुर रोड में सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया और मध्यप्रदेश ग्रामीण बैैंक की स्थानीय शाखा पर महिलाओं की भारी भीढ नजर आई । क्योंकि महिलाएं अपने जनधन खातों में से रूपए निकालने के लिए पहुंची थी। बैंक आॅफ इंडिया के प्रबंधक धनश्याम दायमा ने कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते तय नियमों के मुताबिक सोशल डिस्टेंस का पालन करवाया। लेकिन मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के बाहर स्थिति कुछ विपरित दिखाई दी। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। साथ ही कई लोग बिना मास्क लगाए लाईन में खडे नजर आए।
English
French
German
Italian



