उज्जैन में लगातार बढ रहे है कोरोना संक्रमित, आज 7 नए मामले आए सामने

MP @ मध्यप्रदेश के उज्जैन में लगातार कोरोना वायरस का प्रकोप बढ रहा है। लाॅक डाउन का पहला चरण खत्म होने के पहले उज्जैन के लिए बुरी खबर सामने आई है। उज्जैन में एक साथ 7 मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई है अब उज्जैन में कोरोना पाॅजीटिव का आंकड़ा 25 तक पहुंच गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन एक बार फिर अलर्ट हो गया है। आने वाले दिनों में उज्जैन में और भी सख्ती देखने को मिलेगी।

उज्जैन में एक साथ पहली बार 7 मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। सोमवार को 7 नए मरीज मिलने से क्षैत्र में हडकम्प मच गया है। शब्बीर पिता शाहिद 75 साल निवासी बेगम बाग, साजिद पिता शाकिर हुसैन 32 साल निवासी नागौरी मोहल्ला, मोहम्मद हुसैन पिता इब्राहिम 65 साल निवासी केडी गेट, आबाद अली पिता नजाबुद्दीन 56 निवासी कमरी मार्ग, शाबिदा बी पति मोहम्मद हुसैन 60 साल निवासी केडी गेट, मनीषा पति जयंत 60 साल कमरी मार्ग तथा जसीना बी पति रियाज अहमद 60 साल अमर पुरा तोपखाना सभी की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है।

ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों में भी खलबली मच गई है। हालाकि 3 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो गई थी। बताया जाता है कि आने वाले दिनों में उज्जैन में और भी सख्त कार्रवाई देखने को मिल सकती है। उज्जैन मध्य प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा संक्रमित हॉटस्पॉट बन गया है। भोपाल और इंदौर के बाद अब उज्जैन का नंबर मध्य प्रदेश के टॉप कोरोना हॉटस्पॉट में शामिल हो गया है। उज्जैन कलेक्टर ने नए मरीज मिलने की पुष्टि की है। इन्हें मिलाकर अब तक 25 कोरोना पेसेंट सामने आ चुके हैं।

इंदौर में 328 हो गए संक्रमित, 22 नए मामले सामने आए
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में 328 संक्रमित हो गए हैं। सोमवार को 22 नए मामले सामने आए। एक 42 साल के व्यक्ति की मौत की भी पुष्टि हुई। यह अरविंदो अस्पताल में भर्ती था। जिले में अब तक इस वायरस से 33 लोगों की जान गई है। इससे पहले रविवार रात 8 संक्रमित मिले थे। दो ने दम तोड़ दिया था। रविवार को जिनकी मौत हुई थी, उनमें मोती तबेला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग और सोमनाथ की चाल निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। शनिवार को इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन इससे पहले ही इनकी मृत्यु हो चुकी थी।

No Comments

Leave A Comment